RAIPUR | मोहन मरकाम के भतीजे का शादी का वीडियो किया शेयर, पूर्व मंत्री ने पूछा- प्रदेशाध्यक्ष के परिवार को विशेष छूट मिली है क्या?

रायपुर: कोरोना कहर के चलते प्रदेश में सख्त लाॅकडाउन लगा हुआ है। शादी में भी सिर्फ 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के भतीजे की शादी में लोगों की जमावड़े पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री लता उसेंडी ने जमकर तंज कसा है।

उन्होंने शादी का वीडियो टवीट करते हुए पूछा है कि क्या लॉकडाउन में मोहन मरकाम के परिवार को विशेष छूट मिली है। आपको बता दें कि मोहन मरकाम के बेटे भाई आयतु राम मरकाम के बेटे गजेन्द्र की 5 मई को शादी हुई है।

लता उसेंडी ने नाचते-गाते परिजनों का वीडियो शेयर किया है और नियमों की अवहेलना पर सवाल उठाया। इस टवीट में लता उसेंडी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश भाजपा आईटी सेल के प्रमुख दीपक महस्के के अलावा छग भाजपा और कोंडागांव भाजपा को टैग किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023