RAIPUR | IPL में छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को हैदराबाद सनराइजर्स ने खरीदा, जानिए क्या मिली कीमत

रायपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के एक प्लेयर को खरीदा गया है। हैदराबाद सनराइजर्स ने छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को खरीदी है। राइट हैंड बैट्समैन शशांक आईपीएल 2022 में हैदराबाद के प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा हो सकते हैं। शशांक को हैदरबाद सनराइजर्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के चार अन्य खिलाड़ियों को भी मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। फिलहाल उनको किसी टीम ने नहीं खरीदा है।

शशांक सिंह का परिवार मूलतः भिलाई का रहने वाला है। हालांकि शशांक खुद मुंबई में जन्में और पले-बढ़े हैं। शशांक पहले टी-20 व वनडे प्रतियोगिता मुंबई की टीम से खेलते थे। लेकिन दिसंबर 2019 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की। शशांक ने रणजी ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन किया। छह मैच की छह पारियों में वे 33.66 की औसत से 202 रन उन्होंने बनाए। शशांक दिल्ली की टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने भी खरीदा था
बता दें कि साल 2019 में राजस्थान रायल्स ने शशांक सिंह को 30 लाख रुपए में खरीदा था। तब तक शशांक महाराष्ट्र के प्लेयर के रूप में पहचान रखते थे। इसके बाद साल 2020 में भी राजस्थान रॉयल्स ने शशांक को रीटेन किया, लेकिन मैदान पर मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार वे हैदराबाद टीम का हिस्सा होंगे। बता दें कि आईपीएल 2022 में छत्तीसगढ़ से करीब 20 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था, लेकिन पांच को ही शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके शशांक के अलावा हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, अजय मंडल और शुभम सिंह शामिल थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023