RAIPUR | जशपुर से नाबालिग को किया अगवा, फिरौती की रकम न मिलने पर 7 बार बेचा गया, एक शख्स ने अपने पागल बेटे से रचा दी उसकी शादी, हार कर पीड़िता ने कर ली आत्महत्या

रायपुर: पुलिस की लाख सजगता के बाद भी प्रदेश में मानव तस्करी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में प्रदेश की एक बेटी को 7 बार बेचे जाने की खबर मिल रही है। युवती ने थक हार कर अपनी जान ले ली। इस मामलले में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की जशपुर की रहने वाली थी पर उसकी मौत मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुई है। पता चला है कि छतरपुर के एक दम्पत्ति ने ही उसे अगवा किया था और उसके पिता से रूपयों की डिमांड की थी। रूपये न मिलने पर 20 हजार रुपये में कल्लू रायकवार को बेच दिया। कल्लू ने लड़की को हरेन्द्र सिंह बुंदेला को बेच दिया। उसके बाद युवती को रनगांव के देशराज कुशवाहा ने खरीद लिया और फिर उसने ललितपुर के मुन्ना कुशवाहा को बेचा दिया। आखिर में संतोष कुशवाहा ने उसे 70000 में खरीदा और अपने मानसिक रूप से परेशान बेटे से शादी करवा दी। 10 सितंबर 2020 को पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने इस मामले में मानव तस्करी गिरोह चलाने वाले दंपति समेत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023