SP भोजराम पटेल ने किया, नवनियुक्त जिलाधीश का स्वागत

गरियाबंद- गरियाबंद के नवनियुक्त जिलाधीश निलेश क्षीरसागर के गरियाबंद जिला कार्यालय पहुंचने पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले के प्रथम आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाधीश निलेश क्षीरसागर ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से जिले के भौगोलिक के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की विशेष जानकारी ली। नए जिलाधीश का स्वागत जिला पंचायत सीईओ विनय लंगेह, एडीएम जेआर चौरसिया, एसएसपी सुखनंदन राठौर, सुधीर पंचभाई, तहसीलदार राकेश साहू, समीर शर्मा ने भी किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023