RAIPUR | प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व CM पर ली चुटकी, कहा- अच्छे काम से ईर्ष्या होना स्वाभाविक, खबरों में बने रहने के लिए बयानबाजी करनी पड़ती है

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में, मजदूरों के हित में, पशुपालकों के हित में गोबर खरीद रहे हैं तो रमन सिंह को तकलीफ होना स्वभाविक है। ईर्ष्या होना भी स्वाभाविक है।

रमन सिंह के कार्यकाल में तो एक नहीं अनेक जगह करोड़ों रुपए का घोटाला गौशाला के नाम पर भाजपा नेताओं ने किया। गाय के मांस, चमड़ी और हत्या जैसा जघन्य कृत्य उनके कार्यकाल में हुआ। रमन सिंह जी यह बताएं कि उनको राज्य के खजाने की याद क्यों नहीं आई? मुंबई से करीना कपूर को सेल्फी खिंचवाने के लिए राज्य के खजाने का करोड़ों रूपए खर्च किए गए तब उन्हें राज्य की याद क्यों नहीं आई? डेढ़ सौ करोड़ रुपए वाले बजट वाले जनसंपर्क विभाग में रमन सिंह जी के प्रभारी मंत्री रहते हुए साढ़े 400 रू. खर्च किए गए, कांग्रेस के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उस समय प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे उनके खिलाफ साजिश रचने के लिए जनसंपर्क का पैसा बर्बाद किया गया तब रमन सिंह जी को राज्य के खजाने की याद क्यों नहीं आई?

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि दरअसल रमन सिंह जी 2018 के चुनाव की हार के बाद भाजपा में अप्रासंगिक हो गए हैं भाजपा का कोई भी सच्चा कार्यकर्ता और नेता उनको पसंद नहीं कर रहा है। पार्टी में अपनी जगह बनाए रखने के लिए रमन सिंह इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं और खबरों में बने रहना चाहते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023