RAIPUR | PAT की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट में लिखा- किसी से बहुत प्यार करती हूं लेकिन….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बिजली विभाग में पदस्थ इंजीनियर की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम खुशबू नेताम दिल्ली राजहरा की रहने वाली थी। पद्दनाभपुर चौकी के आदित्य एंटरप्राइजेस और दिव्या एंटरप्राइजेस के ऊपर पीजी में रहती थी। यहां पर छात्रा PAT की तैयारी कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, छह महीने पहले ही खुशबू नेताम दुर्ग आई थी। यहां पर पीजी में रहकर दुर्ग मुक्ति नगर के एसपी एग्रीकल्चर में PAT की कोचिंग कर रही थी। घटना वाले दिन शनिवार को कोचिंग से अपने रूम लौटी थी। रात में जब सहेली उससे मिलने आई तो खुशबू के रूम का दरवाजा अंदर से लॉक देखा। सहेली ने कई बार कॉल भी किया पर कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद इसकी जानकारी मकान के मालिक को दी गई।

मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना थाने में दी। जानकारी पता चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरावाज तोड़क देखा तो शव पर लटक रहा था. पुलिस ने पंचनामा कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक छात्रा शाम करीब 5 बजे कोचिंग से घर लौटी थी, इसके बाद उसने खुदकुशी की। घटना के वक्त वह कमरे में अकेली थी। उसकी रुम पार्टनर शुक्रवार को बीमार होने की वजह से अपने घर चली गई थी।

शव के पास से पुलिस को मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे मृतिका ने एक लड़के का नाम जिक्र किया है सुसाइड नोट में मृतिका ने लिखा कि वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी भी कर चुकी है। डेढ़ साल से दोनों साथ है। घर वाले उनके रिश्ते से नाराज है। इसलिए वह खुदकुशी कर रही है। फिलहाल पुलिस लड़की के मोबाइल के आधार पर लडके से संपर्क कर उससे इस मामले में पूछताछ करेगी। जांच के बाद ही इस बारे में पता चल पायेगा कि लड़की ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023