Birthday Spl | परिवार के कहने पर सन्नी देओल ने छिपायी थी अपनी शादी की बात, पर्दे पर एक्शन करने वाले सन्नी की निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से जानिए

नई दिल्ली: ढाई किलो के हाथ वाले अभिनेता सनी देओल के देश-विदेश में करोडों चाहने वाले हैं। वह आज भी अपनी दमदार आवाज, एक्शन और डॉयलॉग्स की वजह काफी फेमस हैं। उनके खास अंदाज के कारण ही वह लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने घायल, सलाखें, दामिनी और गदर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मी पर्दे पर सनी के हर इमोशन देखने को मिलते हैं तो वहीं निजी जिंदगी में वह बेहद शर्मिले इंसान हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनमोल बातें-

पत्नी के साथ बहुत कम आते हैं नजर
आपको शायद यह जानकार हैरानी होगी कि सनी देओल ने फिल्मों में आने के दो साल बाद ही शादी कर ली थी। साल 1984 में सनी देओल एनआरआई पूजा के साथ शादी के बंधन मंे बंध गए थे। वह अपनी पत्नी के साथ कम ही दिखाई देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सनी को परिवार के लोगों ने सुझाव दिया था कि वह अपनी शादी को मीडिया की चकाचैंध से जितना ज्यादा दूर रखेंगे, उन्हें करियर में उतनी ही लोकप्रियता मिलेगी। शायद इसलिए ही उन्होंने अपनी शादी की बात को बहुत दिनों तक छिपाए रखा था।

ऐसा रहा है सन्नी का फिल्मी कैरियर
अभिनेता सनी देओल का जन्म 19 अक्तूबर 1956 को पंजाब में हुआ था। सनी देओल ने साल 1982 में अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया था। अपने खास अंदाज की बदौलत उन्होंने जल्दी ही बॉलीवुड में एक अलग जगह बना ली। अपने दमदार एक्शन और डायलॉग कहने के अंदाज से वह लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हो गए। वह 90 का दशक आते- आते बॉलीवुड में स्थापित हो चुके थे। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म घायल के लिए सनी को फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2001 में आई फिल्म गदर-एक प्रेम कथा उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। कई हफ्तों तक इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कब्जा जमाए रखा था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023