RAIPUR | पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ निगरानी बदमाश, कोरोना रिपोर्ट आने के पहले ही अस्पताल से भागा

रायपुर: अक्सर फिल्मों में ही देखने को मिलता है कि कैसे स्मार्ट तरीके से अपराधी पुलिस को चकमा देते हुए भग खड़ा होता है। आज ऐसा ही वाक्या राजधानी में हुआ। जहां निगरानी बदमाश पुलिस को चकमा देकर मेकाहारा से फरार हो गया। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार वह पुलिस से फ्रेश होने का बहाना कर निकला था और वहां से भाग खड़ा हुआ। अब निगरानी बदमाश अशोक मंडल को पुलिस हर जगह तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह थाना क्षे़त्र निगरानी बदमाश अशोक को पुलिस ने पिछले दिनों पकड़ लिया था। जेल भेजने के पहले उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट आने तक उसे मेकाहारा के वार्ड-2 में रखा गया था। अशोक मंडल ने पुलिस को कहा कि उसे फ्रेश होने जाना है और उसके बाद वह फरार हो गया। मौदहापारा थाने में अशोक मंडल के खिलाफ पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागने का जुर्म दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी रिपोर्ट गुरूवार शाम को आनी थी, लेकिन उसके पहले ही वह पुलिस को चकमा देते हुए अस्पताल से फरार हो गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023