MURDER | बिस्तर पर बार-बार शौच कर देता था 5 साल का मासूम, ताई ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, शव को बैग में भरकर जंगल में दफना दिया

फर्रुखाबाद: उस मासूम की गलती सिर्फ इतनी ही थी कि वह नींद में बिस्तर गीला कर देता था। इस बात से गुस्साई सगी ताई ने 5 साल के भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला। मासूम का शव उसने अपने पिता की मदद से जंगल में गाड़ दिया। पुलिस ने ताई और उसके पिता को गिरफ्तार पर बच्चे का शव बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला फतेहगए़ कोतवाली क्षेत्र के न्यू फौजी काॅलोनी का है। मासूम बच्चे का नाम यश प्रताप है और उसकी मां का देहांत हो चुका है। पिता ने बच्चे के पालन-पोषण के लिए उसे ताई के पास छोड़ दिया था। आरोपी महिला ने बताया है कि बच्चा अक्सर बिस्तर पर शौच कर देता था। जिसके कारण महिला को बार-बार सफाई करनी पड़ती थी।

6 फरवरी को भी यश ने बिस्तर गीला कर दिया, जिससे आरोपी महिला इतना नाराज हो गयी कि उसे पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे की मौत के बाद महिला ने अपने पिता राम बहादुर को बुला लिया। जिसके बाद पिता-पुत्री की जोड़ी ने मासूम के शव को बैग में ले जाकर गांव के जंगल में गड्ढा खोद कर दबा दिया। उसके बाद आरोपी महिला ने बच्चे के अपहरण का स्वांग रचा।

पूछताछ में बार-बार बदलते बयान से महिला पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गयी और हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को जंगल से बरामद कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023