DHAMTARI | युवक का शव टुकड़ों में मिला, 100 मीटर के दायरे में बिखरे हुए थे टुकड़े, पुलिस ने जतायी हत्या की आशंका

धमतरी: युवक का शव कई टुकड़ों में 100 मीटर के दायरे में बिखरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि हाथी के हमले से युवक की मौत हुई है, वहीं पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

मामला रूद्री थाना क्षेत्र का है। सुबह 10.30 बजे खिड़की टोला में ग्रामीणों ने जंगल के पास एक युवक का शव देखा। जब पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची तो शव के टुकड़ों को एकत्रित किया। पुलिस को शव के पास से बाइक और शराब की बोतल भी मिली। मृतक की पहचान संजू मंडावी (40) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि हाथियों ने आसपास डेरा डाला है, ऐसी आशंका है कि हाथी ने हमला कर दिया जिससे शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023