जय श्री राम के नारे लगाते लड़कों को दिया ‘अल्लाहू अकबर’ से दिया था जवाब, लड़की ने वायरल वीडियो का सच बताया

नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच एक लड़की की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बुरका पहने इस लड़की के बीच कई लड़कों का एक झुंड दिखाई पड़ रहा है। यह लड़के इस मुस्लिम लड़की को घेरे हुए हैं, इसके बावजूद वह बिना डरे इनका मुकाबला कर रही है। 

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच सामने आए इस घटना के वीडियो और इसके बाद तेजी से वायरल हो रही तस्वीर के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह लड़की है कौन जिसने लड़कों से घिरे होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और और जय श्री राम के नारे का जवाब अल्लाहू अकबर से दिया। 
मुस्कान है लड़की नाम 
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए लड़की ने अपना नाम मुस्कान बताया है। वह आगे बातती है कि- मैं कॉलेज असाइनमेंट के लिए आई थी। वे लोग मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे थे, क्योंकि मैनें बुरका पहना हुआ था। उनका कहना था कि पहले बुरका उतारो फिर अंदर जाओ। मैं वहां दोबारा गई तो लड़कों ने मुझे घेर लिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे, इसके जवाब में मैनें भी अल्लाहू अकबर का नारा लगाया। वह बताती है कि मरे टीचर और प्रिंसिपल ने मेरा सपोर्ट किया, उन लोगों ने मुझे भीड़ से बचाया। 
बाहर के लड़के भी थे शामिल
मुस्कान बताती है कि जब उसे घेरा गया तो उसमें कई कॉलेज के छात्र थे, लेकिन कई ऐसे थे जो बाहर से आए थे। ये लड़के कर रहे थे जब तक तुक बुरका नहीं हटाओगी, हम भी भगवा गमछा पहने रहेंगे। 

ओवैसी ने किया सलाम
लड़की का वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने लड़की की तारीफ की है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं लड़की के मां-बाप को सलाम पेश करता हूं। इस लड़की ने मिशाल पेश की है। भीख मांगकर और रोकर कुछ भी नहीं मिलेगा। उस लड़की ने कई कमजोरों को पैगाम दिया है। लड़की ने जो किया वह बहुत हिम्मत का काम था। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023