स्टेज पर जयमाला के बाद खड़ी थी दुल्हन, प्रेमी आया और भर दी लड़की की मांग, दोनों लिपटकर रोने लगे, जानिए आगे क्या हुआ

गोरखपुर: भारत में शादियों का सीजन बहुत जोर-शोर से चल रहा है। वैसे तो आजकल अनोखी शादियों की कई तरह की खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में ऐसा कुछ हुआ की वहां खड़े सभी लोग हैरान रह गए। एक दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर चढ़ा था। वहां शादी की रस्में चल रही थी तभी दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर चढ़ गया। इसके बाद उस युवक ने दूल्हे और दुल्हन के घर वालों के सामने ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद दोनों एक दूरसे से लिपट गए।

इसके बाद वहां मारपीट होने लगी। मामले को संभालने के लिए दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस मामले पर पुलिस ने गांव के लोगों और ग्राम प्रधान की मदद से इस मामले को सुलझाया। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को साथ में विदा किया गया। आपको बता दें यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। गौरतलब है कि लड़का और लड़की का बहुत महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़का कमाने के लिए बाहर चला गया था। इसके बाद लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी।

इस शादी की खबर जब युवक को लगी तो वह पहले गांव आया और फिर शादी में पहुंचकर लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। बता दें कि जब स्टेज पर युवक चढ़ा तो स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद उसने सिंदूर से लड़की की मांग भर दी। इसके बाद दुल्हन ने मामले में युवक का साथ देने की कोशिश की लेकिन, घरवालों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद रातभर पंचायत के बाद दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्में हुई। इसके बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया। यह घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023