RAPE CASE | बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने महिला से किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर 12 लाख भी लूटे

कोटा: पुलिस और सुरक्षाबल पर किसी भी इंसान को सबसे ज्यादा भरोसा होता है, जब यही अपराध करने लगे तो फिर इंसान किस पर यकीन करेगा। ऐसा ही एक मामला कबीरधाम से सामने आ रहा है। जहां 17 वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने शादी का झांसा देकर अपने से 13 साल बड़ी युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेमरा चपोरा में रहने वाले 24 वर्षीय भूपेन्द्र साहू की कर्रा निवासी 37 वर्षीय पीड़िता से मोबाइल से संपर्क हुआ। दोनों रोजाना मोबाइल पर घंटों बात करते थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी और फिर शादी का झांसा लेकर आरक्षक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं शादी करने की बात कहकर 12 लाख रूपये भी ऐंठ चुका है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर 17 वी बटालियन में पदस्थ आरक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023