बस में रंगरेलियां मना रहा था कपल, पुलिस कर दी निर्लज्जता की हदें पार, युवती को कपड़े पहनने का भी नहीं दिया मौका

रीवा: पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। शाहपुर थाना में पुलिस ने एक बस में रंगरेलियां मनाते हुए एक कपल को पकड़ा। दोनों ही आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। पुलिस की टीम में कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। पुलिस ने पहले कपल के साथ गाली-गलौच की और आधे कपड़े में ही पुलिस को थाने लेकर आ गयी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है। इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि बस के अंदर लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में देखे गए थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें बस के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। कपल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लड़की को आधे कपड़े में थाने जाते हुए पुलिस को शर्म भी नहीं आयी।

पुलिस ने गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। रीवा एसपी शिव प्रकाश वर्मा ने अब वीडियो पर जांच के आदेश दिए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023