First-Look | प्रियंका-राजकुमार की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का फर्स्ट लुक आया सामने, पिंकी के किरदार में नजर आएंगी देसी गर्ल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। प्रियंका ने इन दो फोटो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे लिखा है। फोटो में राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है- “द व्हाइट टाइगर में मैं पिंकी का किरदार निभा रही हूं। यह अमेरिका की एक अप्रवासी की कहानी है। वह अपने पति के साथ भारत में है, जो बिजनेस के लिए घूम रहा है। और फिर कहानी बदल जाती है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे सबको बताने की जरूरत है। द व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।”

https://www.instagram.com/p/CGYGgG5jVwp/?utm_source=ig_embed

यह फिल्म अरविन्द अडिगा के नॉवेल पर बनाई गई है। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका दोनों जगह हुई है। प्रियंका ने जो फोटो शेयर किया है उसमें उनके साथ आदर्श गौरव दिख रहे हैं। एक फोटो में थोड़ी सी झलक राजकुमार राव की दिख रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने द व्हाइट टाइगर की घोषणा के साथ अपने को-एक्टर्स की भी तारीफ की। राजकुमार राव के बारे में उन्होंने लिखा कि राजकुमार राव पहले से ही बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक हैं, वह भी इसी फिल्म में हैं। फिल्म काफी पॉवरफुल है। ये आपको असहज कर सकती है और सबसे जरुरी बात यह आपको एंटरटेन जरूर करेगी।

अपने दूसरे को-एक्टर के बारे में उन्होंने लिखा, कि “यह एक परिवार और एक व्यक्ति की दुर्दशा की कहानी है- बलराम हलवाई का रोल आदर्श गौरव ने निभाया है। मैंने आजतक जितने भी नए कलाकारों के साथ काम किया है उनमें यह सबसे प्रतिभाशाली हैं”।

बता दें, ये न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर और 2008 मैन बुकर प्राइज नॉवेल विनर बुक पर आधारित है। इसके डायरेक्टर रमिन बहरानी हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023