BILASPUR | युवती और महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर: दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने एक महिला और एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब महिला और युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों ही युवक मोबाइल बंद करके भाग निकले। पुलिस ने महिला और युवती की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामले मस्तुरी थाना क्षेत्र के हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 2018 में युवती की पहचान पेंड्रा निवासी योगेश रजक (26) से एक रिश्तेदार के घर हुई। योगेश ने युवती का मोबाइल नंबर लिया और दोनों बात करने लगे। योगेश ने पहले प्रेम प्रस्ताव रखा जिसके युवती ने स्वीकार कर लिया। योगेश ने युवती से शादी करने की बात कही, जिस पर युवती राजी हो गयी। इस बात का फायदा उठाते हुए उसने कई बार युवती से बलात्कार किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो योगेश अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरा मामला भी मस्तुरी थाना क्षेत्र का ही है। पीड़ित महिला तलाकशुदा है। उसकी पहचान कोरिया के चिरमिरी में रहने वाले जितेंद्र कुमार धीवर (30) हुई। जितेन्द्र ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे पीड़िता ने स्वीकार कर लिया। जितेन्द्र उसके साथ उसके ही घर में रहने आ गया। 1 महीने तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। जितेन्द्र एक दिन अपने घर चला गया और अपना मोबाइल भी बंद ककर दिया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने चिरमिरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023