पुलिस से बच्ची ने रोते हुए कहा- प्लीज अंकल मुझे बचा लो, पापा मेरे साथ रोज गंदा काम करते हैं

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल दहला देने वाली खबर है। यहां एक पिता ने शराब के नशे में अपनी ही 11 साल की बच्ची से कई बार दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची चाचा के साथ पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला जावरा थाने के क्षेत्र जावर गांव का है। 11 साल की बच्ची ने शिकायत की है कि उसका पिता कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। पिता मिस्त्रीगिरी करने रोज खंडवा जाता है। जब भी घर लौटता है तो नशे में लौटता है। घर आकर वह बच्ची के साथ मारपीट करता है और दुष्कर्म करता है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले भी आरोपी ने ऐसा ही किया।

पुलिस ने बताया कि जब बच्ची की सहनशक्ति ने जवाब दे दिया, तब उसने अपने चाचा को पुलिस के पास जाने की बात कही.।वह चाचा के साथ थाने आई और पिता की करतूत बताई। पुलिस ने पॉस्को सहित आरोपी पर कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023