युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, उपचार के दौरान हुई मौत, दूसरी जगह शादी तय होने से थी नाराज

आगरा: अपने प्रेमी की वेवफाई से नाराज एक युवती ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। प्रेमी की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका इस बात पर नाराज थी कि प्रेमी दूसरी जगह शादी करने के लिए तैयार हो गया था। यह घटना हरिपर्वत थाने की है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका सोनम ने अपने प्रेमी देवेन्द्र को अपने घर का पंखा सही करने बुलाया था। जैसे ही वह घर पहुंचा सोनम ने उस पर तेजाब डाल दिया। घायल देवेन्द्र को सिंकदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। सोनम आगरा के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वहीं देवेंद्र एक लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करता था।

पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है। तेजाब से हमला करने के दौरान युवती भी झुलस गयी थी। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनम और देवेन्द्र लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वह यूपी के कासगंज का रहने वाला था वहीं सोनम एटा की रहने वाली है। दोनों ही जिले आगरा के ही पास हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023