RAIPUR | युवती को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, आरोपी के दोस्त ने भी धमकी देकर किया रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: पहले उसने युवती को प्यार के जाल में फंसा, फिर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और फिर आरोपी के दोस्त ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता दोनों के ब्लैकमेल से तंग आ गयी और पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों पर रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला उरला थाना का था। सरोरा मंे रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता और गुढ़ियारी में रहने वाले सोनू शर्मा दोस्त थे। दोस्ती कुछ दिनों में प्यार में बदल गयी। फिर सोनू ने उससे शादी करने का प्रलोभन दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिनों बाद पीड़िता और सोनू शर्मा का झगड़ा हो गया और वह अलग हो गए।

कुछ दिनों बाद सोनू शर्मा के दोस्त वेदप्रकाश तिवारी ने पीड़िता को फोन किया और कहा उसके पास पीड़िता का अश्लील वीडियो है। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसने भी युवती के साथ बलात्कार किया। दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023