RAIPUR | कलेक्टर रणवीर शर्मा की छुट्टी, चाटा मारने वाले वीडियो के बाद सरकार ने लिया फैसला, इन्हें मिली सूरजपुर की जिम्मेदारी

रायपुर: दवाई लेने निकले एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने और पुलिस को बोलकर लाठियों से पिटवाने वाले सूरजपुर कलेक्टर को तत्काल प्रभाव हटा दिया गया है। आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर के इस कृत्य पर नाराजगी जताई थी।

उनके स्थान पर रायपुर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया है। रणवीर शर्मा को सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023