Bilaspur | चलती ट्रेन महिला ने दिया बेटी को जन्म, लाॅकडाउन में दिल्ली में फंसा परिवार घर आ रहा था वापस, मिली दोगुनी खुशी

बिलासपुर: दिल्ली काम करने गया परिवार लाॅकडाउन के बाद वहीं फंस गया था। जब वे अपने घर जांजगीर-चांपा वापस आने के लिए संपर्क क्रांति में बैठे तो बिलासपुर के करीब चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा उठ गयी। मौके की नजाकत को समझते हुए महिला यात्रियों ने साड़ी का घेरा बनाकर डिलवरी करायी और स्टेशन आते ही महिला और बच्चे को बिलासपुर के सिम्स में भर्ती करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार मां और बच्ची दोनो स्वस्थ हैं।

दरअसल जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी दलहा गांव में रहने वाले प्रदीप देवांगन अपनी पत्नी रानी और दो बच्चों के साथ दिल्ली काम करने गया था। उसकी पत्नी सात माह के गर्भ से थी। वे वापस अपने गांव आने के लिए निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति स्पेशल ट्रेन से लौट रहे थे। तभी उमारिया के पास रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा उठ गयी।

पति ने कोच में जाकर रेलवे स्टाफ को ढूंढा पर वहां कोई नहीं मिला। आखिरकार साथ में सफर कर रही महिला यात्रियों ने उस दम्पत्ति की मदद की और साड़ी का घेरा बनाकर डिलीवरी कराई। चंदिया स्टेशन पर जब ट्रेन रूकी तो गार्ड को इस बात की सूचना दी गयी। चूंकि दोनों स्वस्थ्य थे इसलिए ट्रेन को सीधे बिलासपुर में रोका गया और चूंकि पहले से बिलासपुर कंट्रोल को इसकी सूचना दे गयी थी इसलिए स्टेशन में एंबुलेंस, डाॅक्टर और स्टाफ मौजूद था। महिला और बच्ची को सीधे सिम्स ले जाया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023