RAIPUR | गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक की हत्या, लव ट्रायएंगल का है मामला, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर: प्रेम त्रिकोण में आज सुबह एक युवक की हत्या हो गयी। आरोपी के तड़के सुबह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक को चाकू से तबातोड़ वार कर मार डाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम एम साईं था। खमतराई में रहने वाले साईं का उसी मोहल्ले में रहने वाली लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। वहीं कोच्चि नाम का युवक भी उसी लड़की से प्रेम करता था। जिस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। आज सुबह जब वह लड़की और एम साईं घूम रहे थे, तभी वहां कोच्चि पहुंचा और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।

वह हत्या के इरादे से ही आया था। विवाद बढ़ने के बाद उसने एम साईं के शरीर पर चाकू से तबातोड़ वार करने शुरू कर दिए। मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023