Sukma | सर्विस रायफल से जवान ने खुद को मारी गोली, मानसिक रूप से था परेशान, शनिवार को भी एक जवान ने ऐसे ही की थी आत्महत्या

सुकमा: थाना पुसपाल में सीएएफ के चैथी बटालियन के डी कंपनी के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही जवान की मौत हो गयी। घटना सुबह 8.50 मिनट की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही थाना प्रभारी पुष्पाल और एसडीओपी तोंगपाल मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम दिनेश वर्मा पिता बंशीलाल वर्मा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह 26 नवंबर को छुटटी से लौटा था। उसका मानसिक संतुलन कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। मेस में जब सभी काम कर रहे थे, वह कुछ समय बाद बैरक लौटा और खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी गन से 6 राउंड फायरिंग की थी। गोलियां उसके शरीर के आर-पार निकल गयी थी।

वहीं दूसरी ओर पामेड़ थाना में शानिवार को कांस्टेबल विनोद पोर्त ने भी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर थी। बताया जा रहा है कि वह जवान भी मानसिक रूप से परेशान था। जवान बिलासपुर के पाॅली ब्लाॅक के सिरसा का रहने वाला था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023