Marwahi | शादी का झांसा देकर किशोरी को घर से भगाया, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म, मारपीट कर भगा दिया घर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: युवक के प्यार के चक्कर में युवती पहले बिना किसी तो बताए उसके साथ भागकर रायगढ़ चली गयी। वहां युवक ने 5 दिनों तक दैहिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो उसे मारपीट कर घर भगा दिया। युवती ने परिजनों के साथ जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनोहर सिंह और किशोरी की पहले से ही पहचान थी। मनोहर सिंह ने पहले उससे प्यार जताया और युवती ने भी उसका प्रेम स्वीकार कर लिया। दोनों अक्सर मिलने लगे। अक्टूबर माह में मनोहर सिंह युवती के घर आया और बाड़ी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। मनोहर ने कुछ दिनों पहले बताया कि उसकी रायगढ़ में नौकरी लग गयी है।

मनोहर ने पीड़िता को काॅल करके वहां बुलाया और शादी करने की बात कही। युवती उसके झांसे में आ गयी और बिना किसी को बताए 17 दिसंबर को आरोपी की बताई हुए जगह पर पहुंच गयी। पीड़िता ने बताया कि वहां 5 दिनों तक वह किशोरी का यौन शोषण करता रहा। फिर 22 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे उसने पीड़िता को उठाया और मारपीट कर भगा दिया।

पीड़िता किसी तरह गौरेला वापस लौटी और परिजनों को सारी बात बताई। पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मनोहर सिंह को पुलिस ने 24 घंटे में पॉस्को और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023