SUPERSTITION | अल्लाह को खुश करना चाहती थी महिला, रेत दिया अपने ही छः साल के बेटे का गला, फिर…

पलक्‍कड़: जिले से एक बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है। जहां एक मां ने अल्लाह को खुश करने के लिए अपने ही बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन किया और इस कांड की जानकारी दी। महिला ने कहा कि उसकी अंतरात्मा ने आवाज दी कि उसे अल्लाह के लिए कुर्बानी देनी चाहिए। पुलिस ने महिला को अरेस्‍ट कर शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी महिला का नाम शहीदा सुलेमान बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उसने खुद फोन करके कहा- मैंने सुबह 4 बजे अपने तीसरे बेटे आमिल को मार डाला। वह सो रहा था, मैं उसे बाथरूम ले गयी और चाकू से उसका गेल रेत दिया। महिला से जब पूछा गया कि उसने यह जघन्य अपराध क्यों किया, तो ाउसका कहना था कि वह अल्लाह को खुश करना चाहिी थी। पुलिस के अनुसार यह जानबूझकर किया गया मर्डर है।

पुलिस को शहीदा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और जब वह अपराध को अंजाम दे रही थी तो उसका पति अपने दो बेटों के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। उन्हें इस वारदात की तनिक भी जानकारी नहीं थी। जब पुलिस घर पहुंची तब उन्हें शहीदा की करतूत का पता चला। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शहीदा पहले एक मदरसे में पढ़ाती थी और मानसिक रूप से बिलकुल ठीक है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023