DHAMTARI | खेत से सब्जियां तोड़कर लौट रही थी महिला, युवक ने लड़की की पटिया से पीट-पीटकर की हत्या, दो युवकों को भी किया घायल

धमतरी: मानसिक रोगी युवक ने महिला की लकड़ी की पटिया से पीट-पीट कर हत्या कर दी। यही उसने दो युवकों को भी बुरी तरह से जख्ती कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वह जंगल की ओर से भाग निकला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पर अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला खल्लारी का है। आरोपी युवक का नाम टेमन नेताम बताया जा रहा है। वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका एक साल से इलाज चल रहा है। परिजन उसे घर में ही बांधकर रखते हैं। शुक्रवार को टेमन नग्न हालत में लकड़ी की पटिया लेकर बाहर आया और उसने सब्जी तोड़कर घर आती महिला आयती मरकाम को मार डाला। वहीं तुलसीराम और कामध्वज को घायल कर दिया।

टेमन को महिला पर हमला करते लोगों ने देखा लेकिन उसे बचाने की कोई हिम्मत ही नहीं कर सका। हत्या करने के बाद वह जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को अंदेशा है कि वह किसी और को भी निशाना बना सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023