JAGDALPUR | युवक को हुआ दो लड़कियों से प्यार, कहा- दोनों को नहीं छोड़ना चाहता, एक ही मंडप में लिए तीनों ने लिए सात फेरे

बस्तर: कहते हैं सच्चा प्यार एक बार ही होता है पर टिकरालोहंगा में युवक को एक ही समय पर दो लड़कियों से प्यार हो गया। जब शादी की बात चली तो युवक ने कहा कि वह दोनों के साथ शादी करना चाहता है। लड़कियों ने भी इस बात पर कोई आपत्ति नहीं की। बस फिर क्या था एक ही मंडप में तीनों ने एक साथ सात फेरे ले लिए। युवक ने शादी के निमंत्रण पत्र में दोनों लड़कियों का नाम छपवाया था।

दरअसल चंदू मौर्य को कंरजी की हसीना बघेल और एरंडवाल में रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्रेम था। चंदू दोनों से रिश्ता रखता था, दोनों लड़कियों को भी इस बारे में जानकारी थी। इस बीच सुंदरी गर्भवती हो गयी। सुंदरी के घरवालों ने चंदू पर शादी के लिए दबाव बनाया तो चंदू ने दोनों लड़कियों से शादी करने की इच्छा जाहिर कर दी। तीनों के परिवार भी इस शादी के लिए शादी हो गए।

चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एक ही मंडप में शादी की। स्टेज में दो दुल्हन और एक दूल्ह के बैठने की व्यवस्था थी। गावंवालों के लिए बकायदा भोज भी रखा गया था। शादी के पहले ही चंदू, हसाीना और सुंदरी मोबाइल में कांफ्रेस कॉल के जरिये बातें करते रहे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023