MAHASAMUND | बागबाहरा के चंडी मंदिर में चोरी, लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ, CCTV में कैद हुई घटना

महासमुंद: जिले के बागबाहरा के चंडी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात आरोपी ने मंदिर से लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया है। सुबह मंदिर के पुजारी को चोरी के बारे में पता चला।

मंदिर ट्रस्ट ने बागबाहरा पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस डाग स्वाक्ड के मदद से खोजबीन शुरू की। बता दें कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

इधर चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें महासमुंद जिले के बागबाहरा चंडी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर को लेकर कई मान्यता है। वहीं अब चोरी की वारदात सामने आने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार का दावा किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023