BEMETARA | पत्नी के चरित्र पर था संदेह, धारदार हथियार से पति ने कर दी हत्या, शादी को सिर्फ 3 महीने हुए थे

बेमेतरा: पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी 19 साल की बीवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद भागा नहीं बल्कि पुलिस में जाकर खुद सरेंडर कर दिया। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम कवेरी साहू था। रामचरण साहू से उसकी शादी मात्र 3 महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनके बीच विवाद होने लगा था। वह अपने पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बुधवार को भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की तैश में आकर रामचरण ने धारदार हथियार बसुला से कवेरी के गले पर वार कर दिया।

दर्दनाक हत्या के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023