KANKER | राजमहल में चोरों ने किए हाथ साफ, 150 साल पुरानी मूर्तियों समेत कीमती सामान चोरी, आला अधिकारी जांच के लिए पहुंचे

कांकेर: इन दिनों चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब चोरों ने राजमहल को भी नहीं छोड़ा है। कांकेर के राजमहल में चोरों ने हाथ साफ करते हुए बेशकीमती देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई कीमती चीजें भी चुरा ली हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर आला अधिकारी और पुलिस टीम जांच के लिए पहुंच गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने राजमहल में घुसने के लिए स्टोर रूम में लगी ग्रिल को काट डाला। वहां से वे अंदर घुसे और 100 से 150 साल पुरानी धातुाओं से निर्मित देवी-देवताओं की मूर्तियों को चुरा लिया। राज परिवार ने चोरी की बात पता चलते ही पुलिस में खबर दे दी है। राज परिवार के सदस्य अश्वनी प्रताप देव ने बताया कि सभी मूर्तियां 5 बड़े पेटियों में रखी हुई थी।

जब इस मामले को लेकर कांकेर थाना प्रभारी डीएस देहारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि राजमहल में चोरी की शिकायत की गयी है फिलहाल मामले में जांच जारी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023