CG RAPE CASE | बलरामपुर रेप केस पर इस एक्ट्रेस ने मंत्री शिव डहरिया के बयान पर जताया आक्रोश, सोशल मीडिया पर लिखा- ये कैसी निराधार मानसिकता

रायपुर: बलरामपुर में दलित लड़की के साथ हुए दुष्कर्म पर न केवल राज्य में बल्कि देशभर से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। बाॅलीवुड के सेलीब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए इस कांड की कड़ी निंदा कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस मामले मंे मंत्री शिव डहरिया के बयान पर आक्रोश जताते हुए उन पर एक्शन लेने की बात कही है।

स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंत्री शिव डहरिया का वीडियो शेयर करते हुए कहा- शर्मनाक बयान. यही समस्या है। हम लोग भ्रम में रहते हैं और इसी वजह से रेप कल्चर को बढ़ावा मिल रहा है। ये कैसी निराधार मानसिकता है। इस शख्स के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए. रेप पर दिया गया ये तर्क किसी भी दृष्टिकोण से गवारा नहीं है।

स्वरा ने कहा कि जिस तरह हाथरस में कवरेज और विरोध किया जा रहा है वैसा ही प्रदर्शन और कवरेज बलरामपुर, भदोई, कानपुर और आजमगढ़ में देखने को नहीं मिला। इन मामलों में भी वैसा ही प्रदर्शन और कवरेज होना चाहिए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023