RAIPUR | राजधानी का ये इलाका बना कोरोना का हाॅट स्पाॅट, अब तक 11 इलाकों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन, जानिए कौन से हैं वो क्षेत्र

रायपुर: प्रदेश में दिन-ब-दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दुर्ग और रायपुर की स्थिति बदतर हो गयी है। मरीजों का आंकड़ा तो बढ़ ही रहा है साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए कई हिस्सों को कंटेेनमेंट जोन बनाकर लाॅकडाउन कर दिया गया है।

बताते चलें कि अब तक राजधानी में 11 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पिछले दिनों 3 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित गुढ़ियारी से मिले हैं और वह हाॅट स्पाॅट बन गया है। पिछले दो दिनों में यहां से काफी ज्यादा मरीज मिले हैं। गुढ़ियारी के 7 इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। गुढ़ियारी के दीक्षा नगर, नया तालाब, गांधी नगर, बड़ा अशोक नगर, छोटा अशोक नगर, सुखराम नगर और मुर्रा भट्ठी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

धनेली से भी मरीज मिलने के बाद उसे भी कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश दिया गया है। इससे पहले अविनाश प्राइड्स और चंगोराभाठा के दो इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023