Raipur | दलित महिलााओं के उत्पीड़न के विरोध में इस कांग्रेस विधायक ने उठाई आवाज, कहा- मोदी और योगी सरकार महिलााओं की सुरक्षा में नाकाम


रायपुर: महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोध दिवस के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। राजधानी के फायर बिग्रेड चौक में महिलााओं के प्रति हिंसा और बलात्कार जैसी घटनाओं की पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

फूलों देवी नेताम ने अपने उदबोधन में कहा है कि भाजपा शासित राज्य महिलाओं के साथ घोर अत्याचार हो रहा है। उत्तरप्रदेश की हाथरस जैसी घटनाओं में अब तक पीड़िता को न्याय अब तक नहीं मिल पाया है। यह साबित करता है कि महिलाएं अब तक शोषित हो रही हैं। मोदी सरकार और योगी सरकार से मांग करते हुए उन्होंने सरकार महिलाओं पर अत्याचार करना बंद करें और पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाए।

श्रीमती नेताम ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल हमेशा महिलाओं के साथ खड़े हुए हैं और महिलााओं के साथ हुए अत्याचार को तुरंत संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023