RAIPUR | फेसबुक पर महिलाओं से दोस्ती कर ठगी करता था ये नाइजीरियन, दिल्ली जाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए कितनी महिलााओं को बनाया शिकार

रायपुर: महिलाओं से सोशल मीडिया में दोस्ती कर उनसे ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। उसे पकड़ने के लिए राजधानी की पुलिस को दिल्ली जाना पड़ा।

कुछ महीने पहले राजेन्द्र नगर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी की फेसबुक में डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर नामक व्यक्ति से उसकी बातचीत शुरू हुई। वह खुद को डाॅक्टर बताता था और उसने महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया। महिला और उसके बीच में अच्छी बातचीत शुरू हो गयी। क्रिस्टोफर ने बताया कि वह विदेश से उसे कुछ तोहफे भेज रहा है और दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर को पार्सल छुड़ाने के लिए कुछ पैसे देने होंगे।

महिला उसके झांसे में आ गयी और अलग-अलग बैंक अकाउंट में 5 लाख रूपये भेज दिए। महिला ने कुछ दिन इंतजार किया और जब उसे पार्सल नहीं मिला तो उसने क्रिस्टोफर को फोन किया, उसका फोन बंद आया। तब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गयी है। तब उसने इस मामले की शिकायत दर्ज करायी। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी अजय यादव ने एडिशनल एसपी लखन पटले और क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को जांच के आदेश दिये गये।

जांच के दौरान जब पुलिस ने उस नंबर के काॅल डिटेल, फेसबुक अकाउंट और बैंक डिटेल को खंगालना शुरू किया तब पता चला कि आरोपी दिल्ली के भरत विहार ककरोला में रहता है। लोकेशन मिलने के बाद टीम यहां से दिल्ली रवाना हुई। कैंप लगाकर टीम ने आरोपी नाइजीरियन इग्नातुस चुकवजेक्वउ नौरूका 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 50 से अधिक फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी थी, जिससे महिलाओं को रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की जाती थी। आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए सिम व मोबाईल उपयोग करने के बाद उसे तोड़कर फेंक देता था। साथ ही फेसबुक आई डी को भी डि-एक्टिवेट कर देता था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023