RAIPUR | इस बार छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 6 IAS अधिकारी, एक भी होम कैडर का ऑफिसर नहीं, यहां देखें लिस्ट

रायपुर: डीओपीटी ने 2020 के लिए 179 लोगों को उनके कैडर आबंटित कर दिए हैं। इसमें 6 आईएएस अधिकारी छत्तीसगढ़ को मिलेंगे। प्रदेश में ऐसा सालों बाद मौका आ रहा है, जिसमें एक भी होम कैडर का अफसर आईएएस अधिकारी नहीं बन रहा है। भिलाई में रहते हुए 31वीं रैंक हासिल करने वाली सिमी करण का होम कैडर ओड़िशा था, उन्हें असम मेघालय कैडर दिया गया है।

जाने कौन हैं छत्तीसढ़ के नए आईएएस अधिकारी

  1. अभिषेक कुमार झारखंड के रहने वाले हैं, उन्हें 73वीं रैक हासिल हुई है। वे सामान्य वर्ग से सेलेक्ट हुए हैं।
  2. विश्वरंजन कुमार ओड़िशा के रहने वाले हैं, उन्हें 182 रैंक हासिल हुई है। वे सामान्य वर्ग से सेलेक्ट हुए हैं।
  3. प्रतीक रंजन भी झारखंड के रहने वाले हैं, उन्हें 356 रैंक मिली है। वे भी सामान्य वर्ग से सेलेक्ट हुए हैं।
  4. श्वेता सुमन मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्हें 413 रैंक मिला है। वे एससी वर्ग से सेलेक्ट हुई हैं।
  5. दिल्ली की रहने वाली सुरूचि सिंह को 432 वीं रैंक मिली है। वे भी एससी वर्ग से चयनित हुई हैं।
  6. 822 रैंक पाने वाले महाराष्ट्र के नंदनवार हेमंत रमेश ओबीसी वर्ग से सेलेक्ट हुए हैं।
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023