Amazing | शादी के तीन साल महिला ने पति को दिया तलाक, ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर सके

भोपाल: यहां प्यार का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने ही पति की उसकी गर्लफ्रेंड से शादी करवा दी। शादी के तीन साल बाद पत्नी ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि पति शादी को बरकरार रखते हुए गर्लफ्रेंड से भी रिश्ता रखना चाहता था लेकिन पत्नी ने तलाक देकर गर्लफ्रेंड से शादी करने में मदद कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार घरवालों की पसंद से युवक ने शादी कर ली लेकिन उसने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में पत्नी को बता दिया। पत्नी ने कुछ सालों तक पति के बदलने का इंतजार किया लेकिन पति अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी दोनों से संबंध रखना चाहता था। जो की भारतीय कानून में गैर काूननी है। जिसके बाद महिला ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने पति की उसकी गर्लफ्रेंड से ही शादी करवा दी।

आपको बता दें कि भोपाल में साल 2019 में पहले भी ऐसा मामला सुर्खियों आ चुका हैं। जहां पर शादी के सात सालबाद विवाहित महिला के पति ने तलाक दे दिया था, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू कर सके। मध्य प्रदेश में इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023