Painful| महीने की बच्ची को हसदेव नदी में फेंका, घर आकर कर लिया अग्निस्नान, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला

जांजगीर: चांपा थाना के बिरगहनी चैक से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। जहां एक मां ने अपनी 6 महीने की बच्ची को नदी में फेंकने के बाद खुद को आग लगा दी। बच्ची का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पायी है, वहीं बुरी तरह से झुलसी महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

क्या है मामला
महिला का नाम किरण बाई बताया जा रहा है। उसका कई महीनों से अपने पति से विवाद चल रहा था जिसके चलते वह पिछले 6 महीनों से अपने मायके बिरगहनी चैक में रह रही थी। रविवार की रात वह 11 बजे अपनी 6 महीने की बेटी को साथ में लेकर निकल गयी और सीधे हसदेव नदी पहुंची। वहां उसने अपनी बच्ची को नदी में फेंक दिया और घर आकर खुद को आग लगा दी।

परिजनों ने जब उसे जलता देखा तो आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। डाॅक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों को लेकर नदी पहुंची लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस का माननना है कि पति के विवाद के चलते महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अभी जांच में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023