शादी रोकने के लिए प्रेमी ने दुल्हन के प्रेमी ने चलायी गोली, दूल्हे के बजाय चचेरा भाई की हुई मौत

प्रतापगढ़: शादी की रस्में हो रही थी, सभी मेहमानों की आवभगत में व्यस्त थे कि अचानक एक व्यक्ति ने दूल्हे पर पिस्तौल तानी और गोली चला दी। पर गोली दूल्हे को न लगकर दुल्हन के चचेरे भाई को लग गयी। गोली चलते ही चारो तरफ अफरा-तफरी मच गयी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामला प्रतापगढ़ के सरायखेर का है। पुलिस ने दुल्हन के चचेरे भाई प्रेम सिंह की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक ने बताया कि वह दुल्हन से प्यार करता था और शादी रोकने के लिए ही उसने दूल्हे पर गोली चलायी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है जो घटना के समय उसके साथ था।

विवेक काफी समय से लड़की के परिवार को धमकी दे रहा था कि वो लड़की की शादी कहीं और न करें, वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023