DHAMTARI | तालाब में नहाने गयी दो सहेलियों की डूबने से मौत, प्राइमरी स्कूल की थी छात्राएं, गांव में पसरा मातम

धमतरी: प्राइमरी कक्षा में पढ़ने दो छात्रााओं की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। नहाने गयी दो बच्चियां काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उनकी तलाश में निकले। जिसके बाद दोनों के शव तालाब में मिले। बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार लुकेश्वरी निषाद (9) और पड़ोसी याचना नेताम (11) सुबह मुरूम तलाब नहाने गई हुई थी। परिवार के लोग मनरेगा में काम करने चले गए। जब परिजन काम से लौटे तो उन्हें पता चला कि बच्चियां वापस नहीं लौटी हैं।

जब लुकेश्वरी के परिजन तालाब में देखने पहुंचे तो किनारे में बच्चों के कपड़े मिले। जब वे तालाब में उतरे तो बच्चियां नीचे डूबी हुई मिली। दोनों केा मसीह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023