JASHPUR | दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर दरिंदगी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पत्थलगांव:  छत्तीसगढ़ में नाबलिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की एक और शर्मनाक घटना हुई है। पत्थलगांव में दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की है। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे। कोतबा पुलिस ने ओड़िशा के संबलपुर से दो आरोपी को दबोचा है। दोनों से अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दोनों बच्चियों का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना से दोनों बच्चियों को चोटें आई है। दोनों का इलाज जारी है। वहीं दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

बिलासपुर में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची सांई मंदिर दर्शन के लिए गई थी। वहीं घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बच्ची का अपहरण कर लिया। फिर सूनसान जगह में उसके साथ हैवानियत की। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023