RAIPUR | केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस को देश के विकास की चिंता नहीं, प्रधानमंत्री मोदी की सोच स्पष्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को देश के विकास की चिंता नहीं है। उसे देश के गरीब की चिंता नहीं है। वहीं भाजपा देश के नवनिर्माण में योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। उनकी सोच स्पष्ट है।

बता दें कि आकांक्षी जिलों में मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा व जमीनी सच्चाई देखने केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम तय हुआ है। छत्तीसगढ़ में 10 आकांक्षी जिले हैं। मंगलवार को ज्योतिरादित्य राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। रायपुर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच स्पष्ट है। भाजपा जनता के विकास के साथ जुड़ी हुई है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सकारात्मक सोच के साथ नकारात्मक शक्तियों को अलग छोड़कर आगे बढ़ेगा। देश और देशवासियों के विकास को लेकर मोदी काम कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय उपस्थित रहे।

चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा
सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजनीति भी गरमाने लगी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में साल 2023 में विधानसभा का चुनाव होना है। भाजपा डेढ़ साल पहले ही चुनावी तैयारियों में जुट जाती है। 5 राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को 4 राज्यों में ऐतिहासिक जीत मिली है। लिहाजा केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को चुनावी रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक जमीन तलाशने आ रहे मंत्री
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर कह चुके हैं कि उनका दौरा राजनीतिक है। वे कुछ देने तो नहीं रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ में राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बता दें कि सीएम भूपेश ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर आकांक्षी जिलों के मानिटरिंग इंडिकेटर में कुछ विषयों को जोड़ने का आग्रह भी किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023