MAHASAMUND | शराब पीकर प्रेमिका के घरवालों से करता था विवाद, तीन लोगों ने मार दिया चाकू, प्रेमिका सदमे में छत से कूदी

महासमुंद: कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को तीन बाइक सवारों ने चाकू मार दिया है। वार इतना गहरा था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम रोहित यादव है। वह अपने ही घर के सामने रहने वाली युवती से प्रेम करता था। रात में अक्सर नशे में रोहित अपनी प्रेमिका के घरवालों से विवाद करता था। बीती रात भी वह शराब पीकर विवाद कर रहा था जिसके बाद बाइक सवार तीन लोगों ने उसे चाकू मार दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने चाकू मारने वाले जग्गू साहू, सोनू प्रजापति, किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी की हालत देखकर युवती ने भी दो मंजिला छत से कूदकर जान देने की कोशिश की, जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया, उसका एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि रोहित के गाली-गलौच से उसके पड़ोसी गोली साहू काफी परेशान रहता था। वहां जग्गू और दो दोस्त पहुंचे। वह रोहित को समझा रहे थे लेकिन विवाद काफी बढ़ गया और उन्होंने रोहित पर चाकू से हमला कर दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023