VIRAL POST | मार्केट में आ गए सोने और चांदी से बने मास्क, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

कोयम्बटूर: कोरोना की महामारी से हर राज्य जूझ रहा है। लोग अपनी सुरक्षा करने के लिए बकायदा मास्क भी लगा रहे हैं। लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियां मास्क बनाने में जुट गयी हैं। मास्क की क्वालिटी के हिसाब से उसकी कीमत भी हैं। पर क्या आपको पता है कि तमिलनाडु की राजधानी कोयम्टूर में सोने और चांदी से जड़े मास्क मिल रहे हैं।

राधाकृष्णन सुंदरम आचार्य नाम के सुनार ने इस मास्क को बनाया है। सोने के मास्क की कीमत 2 लाख 75 हजार है वहीं चांदी के मास्क की कीमत 15 हजार है। सुनार ने बताया कि 9 लोगों ने सोने के मास्क की बुकिंग भी की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023