विष्‍णुदेव साय ने ली छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

रायपुर: राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में कुनकुरी विधायक और भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए विष्‍णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री के पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, आधा दर्जन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने साय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साय के साथ डिप्‍टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ग्रहण किया।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023