कैबिनेट का विस्तार | छत्तीसगढ़ के लिए केन्द्रीय कैबिनेट में क्या चाहते हैं भूपेश बघेल? जानिए यहाँ

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। बीजेपी-कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि जनवरी महीने में मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। मोदी कैबिनेट के संभावित विस्तार पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि केन्द्रीय कैबिनेट में ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तब राज्य से कैबिनेट मंत्री मिलते थे लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में केन्द्र में कोई कैबिनेट मंत्री नहीं है। माना जा रहा है विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी कैबिनेट में कुछ नेताओं को शामिल किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ से अभी रेणुका सिंह सरुता मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। 2019 में सरगुजा से सासंद रेणुका सिंह को आदिवासी मामलों के मंत्रालय का केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था। मोदी कैबिनेट के संभावित विस्तार को देखते हुए बीजेपी के कई सांसद दिल्ली बुलाए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को भी दिल्ली गए हैं।

कौन-कौन से सांसद रेस में

मोदी कैबिनेट के संभावित फेरबदल से पहले दुर्ग से सांसद विजय बघेल, रायपुर से सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और जांजगीर-चांपा से सांसद गुहाराम अजगले के साथ दिल्ली में बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि इन सभी सांसदों ने अमित शाह से मुलाकात की है। वहीं, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को भी दिल्ली बुलाया गया है। मंत्री बनने की रेस में उनका भी नाम शामिल है।

आदिवासी वोटर्स पर फोकस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी किसी आदिवासी नेता को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। बीजेपी का फोकस आदिवासी और ओबीसी वाटर्स है। ऐसे सरकार और संगठन के बीच ये चर्चा है कि किसी प्रभावशाली नेता को मंत्रिमंडल में जगह दी जाए।

इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2023 के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी राज्य में अभी से एक्टिव हो गई है। हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरबा में एक रैली को संबोधित किया था। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं के साथ मीटिंग भी की थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023