GAJAB | मुर्गियों ने अंडा देना बंद किया तो मालिक पहुंच गया थाने, पुलिस में दर्ज की शिकायत, जरूर पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा

पुणे: अचानक जब मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया तो पोल्ट्री फार्म मालिक इसकी शिकायत करने थाने पहुंच गया। मालिक ने बताया कि जब से उसने एक कंपनी का मुर्गी का दाना खरीदा है, तभी से मुर्गियों ने भी अंडा देना बंद कर दिया है। मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार ऐसी ही समस्या लेकर तीन से चार मुर्गीपालक थाने पहुंचे जिसके बाद कंपनी ने मुर्गीपालकों को मुआवजा देने पर सहमति जतायी है। पुलिस ने बताय कि शिकायतकर्ता का अपना मुर्गीपालन फार्म है। जिसने अहमदनगर स्थित कंपनी से मुर्गियों का दाना खरीदा था।

पीड़ित ने बताया कि दाना खाते ही मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया। वह और उसके इलाके के कम से कम चार और फार्म मालिकों को भी इसी तरह की समस्या आयी तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मुद्दे को लेकर अहमदनगर के प्रखंड के पशुपालन अधिकारी से चर्चा की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023