SIRIAL KILLER | पत्नी दूसरे युवक के साथ भाग गई तो बन गया सीरियल किलर, शारीरिक संबंध बनाने के बाद कर देता था हत्या, 18 महिलाओं को बनाया था शिकार

हैदराबाद: 21 साल की उम्र में उसकी शादी हो गयी पर पत्नी कुछ दिन साथ रहने के बाद किसी अन्य युवक के साथ भाग गयी। यह बात उस युवक को इतनी चुभ गई की वह महिलाओं से ही नफरत करने लगा। वह महिलाओं को सेक्स के लिए पैसे देकर बुलाता और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनकी हत्या कर देता। पुलिस ने उस सीरियल किलर को 18 महिलााओं के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम रामुलू है और फिलहाल वह 45 वर्ष का है। 30 दिसंबर 2020 को वह 50 वर्षीय महिला वेंकटगम्मा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ। पुलिस को पता चला कि 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला की हत्या भी रामुलू ने की है। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अब तक 18 महिलाओं की हत्या कर चुका है। आरोपी पेशे से स्टोर कटर है। वह ताड़ी का काम करने वाली महिलाओं को फंसाता था। महिलााओं को सेक्स के बदले पैसे देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और फिर उनकी हत्या कर देता। रामुलू उनके कीमती सामान भी चोरी कर लेता था।

पुलिस को रामुलू ने बताया कि वह 2003 से इन वारदातों को अंजाम दे रहा है क्यांेंकि उसकी पत्नी दूसरे शख्स के साथ भाग गयी थी, जिसके बाद वह महिलाओं से नफरत करने लगा था। वह उन्हें रुपये देकर सेक्स करने के लिए बुलाता और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर हत्या कर देता।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023