गुजरात, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सभी में कौन आगे, कौन पीछे यहां जाने

नई दिल्लीः गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। इसके अलावा 5 राज्यों में कुछ लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों पर भी देशभर की नजरें हैं। इनमें यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट सबसे अहम है। इसके अलावा यूपी की ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए थे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भी एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आगे देखते हैं दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव और 5 राज्यों में हुए उपचुनावों के रुझान और नतीजे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा की सभी 182 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। यहां 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले गए थे। सूबे में पिछले करीब 3 दशकों से लगातार बीजेपी सत्ता में है। राज्य में परंपरागत तौर पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में होता आया है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है।

ताजा अपडेट

रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। अगर रुझान की तरह नतीजे भी आए तो बीजेपी सूबे में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रेकॉर्ड तो तोड़ेगी ही, 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस के 149 सीट जीतने के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। फिलहाल, बीजेपी 156, कांग्रेस 16 और आम आदमी पार्टी 6 और अन्य 4 सीट पर आगे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां भी बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। हिमाचल में पिछले कई चुनावों से सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। हर 5 साल पर बीजेपी और कांग्रेस सत्ता में आती-जाती रहती हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह परंपरा कायम रहेगी। दूसरी तरफ, बीजेपी का दावा है कि इस बार बीजेपी सरकार रिटर्न से ये परंपरा टूटेगी।

ताजा अपडेट

  • हिमाचल प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस बहुमत हासिल कर चुकी है
  • कांग्रेस को 38 सीटों पर बढ़त
  • बीजेपी 1 सीट जीत चुकी है, 27 अन्य सीटों पर बढ़त
  • 3 सीटों पर निर्दलीय आगे

गुजरात और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कुछ राज्यों में भी लोकसभा और विधानसभा के महत्वपूर्ण उपचुनाव हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां एसपी अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के साथ-साथ यादव परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा यूपी में विधानसभा की 2 सीटों- रामपुर और खतौली में भी उपचुनाव हुए थे। रामपुर से सपा के दिग्गज नेता आजम खान को अदालत से सजा मिलने के बाद सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हुए। यहां आजम की साख दांव पर है। चुनाव प्रचार के दौरान वह कई बार भावुक हुए थे। इसी तरह खतौली सीट से बीजेपी विधायक रहे विक्रम सैनी को एक मामले में अदालत से सजा होने के बाद उनकी सदस्यता चली गई थी। यहां बीजेपी के सामने अपनी सीट बरकरार रखने की चुनौती है। यहां उनका मुकाबला आरएलडी उम्मीदवार से है।

ताजा अपडेट

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव

  • सपा की डिंपल यादव करीब 50 हजार से ज्यादा वोट से आगे
  • बीजेपी के रघुराज शाक्य दूसरे नंबर पर
  • डिंपल को अबतक 119500 वोट
  • बीजेपी के रघुराज शाक्य को अबतक 58650 वोट

खतौली विधानसभा उपचुनाव

  • आरएलडी के मदन भैया 4883 वोट से आगे
  • मदन भैया को अबतक 11099 वोट
  • बीजेपी की राजकुमारी सैन को अबतक 6216 वोट

रामपुर विधानसभा उपचुनाव

  • रामपुर से सपा कैंडिडेट मोहम्मद आसिम रजा 3966 वोट से आगे
  • रजा को अबतक मिले वोट- 9387
  • दूसरे नंबर पर बीजेपी के आकाश सक्सेना (हनी)
  • बीजेपी उम्मीदवार को अबतक मिले वोट- 5421

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए भी काउंटिंग जारी है। यह उपचुनाव इस लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है कि सीएम नीतीश के बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद पहली बार जेडीयू और बीजेपी में मुकाबला है। मुख्य मुकाबला जेडीयू के मनोज सिंह कुशवाहा और बीजेपी के केदार गुप्ता के बीच है।

ताजा अपडेट11वां राउंड अपडेट

  • बीजेपी- 39265 वोट (केदार गुप्ता)
  • जेडीयू- 40441 वोट (मनोज कुशवाहा)
  • जेडीयू को बढ़त- 1176 वोट

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव काफी अहम हो जाता है। चुनाव मैदान में कुल 10 कैंडिडेट हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के अशोक कुमार और कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा के बीच है। लेकिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद मूंड इसे त्रिकोणीय बना रहे हैं।

ताजा अपडेट

  • कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा आगे
  • शर्मा को बीजेपी उम्मीदवार पर 10852 वोट की बढ़त
  • अनिल कुमार शर्मा को अबतक 30152 वोट
  • बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार को अबतक 19300 वोट
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लाल चंद मूंद 19210 वोट के साथ तीसरे नंबर पर

ओडिशी की पद्मपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती जारी है। इस उपचुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल नवंबर में हुए धामनगर उपचुनाव में बीजेपी के हाथों अपनी हार का बदला लेने के लिए पूरा जोर लगाया था। 2019 के राज्य में हुए करीब 6 उपचुनावों में बीजेडी की वह पहली हार थी।

ताजा अपडेट

  • बीजू जनता दल की बर्षा सिंह बारिहा 8,178 वोटों से आगे
  • बीजेपी के प्रदीप पुरोहित को अबतक 13659 वोट
  • बीजेडी की बर्षा सिंह बारिहा को अबतक 21837 वोट
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023