MURDER CASE | पत्नी से संबंध बनाने से मना किया, गुस्साए पति ने मारी दी गोली, 3 बच्चों को भी नहर में फेंका

मुजफ्फरनगर: पति ने पत्नी को गुस्से में आकर गोली मार दी। उसके बाद उसने बच्चों को भी नहर में फेंक दिया। जब पुलिस ने मामले का पता लगाया तो हत्या का कारण जानकार सभी हैरान हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरकांजी के बसेड़ी गांव का है। मृतक की शादी आरोपी से 10 साल पहले हुई थी। महिला उससे पहले आरोपी के बड़े भाई की पत्नी थी। जब बड़े भाई की मौत हो गयी तो आरोपी ने अपनी ही भाभी से शादी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था।

पुलिस ने फरार आरोपी को जब पकड़ा तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले 15 दिनों से संबंध बनाने से इंकार कर रही थी। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद तीन बच्चों को नहर में फेंक दिया। बच्चों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं।

पुलिस ने मृतक की पत्नी का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023