TRENDING | अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया में डालती थी पत्नी, पति ने गुस्से में आकर 14 गोलियां मारी, फिर…

नई दिल्ली: सोशल मीडिया अपने लोगों से कनेक्ट में रहने का सबसे सशक्त माध्यम है। लोग यहां अपनी पर्सनल डिटेल भी डालते हैं। पर अक्सर यही खुलापन लोगों में तनातनी का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक वाक्या ब्राजील में देखने को मिला, जहां पत्नी का सोशल मीडिया में बोल्ड तस्वीरें डालना पति को रास नहीं आया। उसने पति को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम एलेन फेरेरा सियोलीन है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। वे फेसबुक, टिकटाॅक और इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटो शेयर करती थी। उनके पति एलेजांद्रो एंटोनियो एग्युलेरा को फेरेरा को उनका ये अंदाज पसंद नहीं था। जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी होता था।

टिकटाॅक के एक वीडियो को लेकर दोनों में बेहद बहस हुई। जिसके बाद एंटोनियो ने गुस्से में आकर फेरेरा पर 14 गोलियां दाग दी। उसके ठीक बाद अपने सिर पर पिस्तल रखकर गोली चला दी। इस घटना के दौरान उनकी 6 वर्षीय बेटी भी वहां मौजूद थी।

इस कपल की बेटी का ख्याल अब उसके रिश्तेदार रख रहे हैं। रिश्तेदारों ने बताया कि उन दोनों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। वे पब्लिक प्लेस पर भी उलझ पड़ते थे। आपको बता दें कि फेरेरा के टिकटॉक पर 58 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। वे अक्सर बोल्ड आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023